Pratapgarh Kunda News: मानदेय की मांग,डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता एकता संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम अभिषेक पांडेय को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों ने डीएम को बताया कि मानदेय नहीं मिलने से टीकाकरण अभियान रुका है। कर्मचारियों के बीमा कवर, टीकाकरण के समय ओटीपी प्रेषित करने की समस्या बंद कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में सात सूत्री मांगों का निस्तारण कराने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने के समय संगठन के जिलाध्यक्ष अजय यादव, शैलेश कुमार, बृजेश कुमार, राजबहादुर यादव, सुधीर, धमेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.