Pratapgarh Kunda News: माचिस लेने के बहाने नगदी व पायल लेकर फरार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आहर बीहर गांव की ज्योति पत्नी राम चंद्र कोरी गुरुवार को पति रामचंद्र के साथ अठेहा बाजार दवा लेने गई थी। घर पर उसका नाबालिग बेटा कृष्णा मौजूद था। इसी बीच गांव का विपिन कोरी पुत्र रज्जू कोरी माचिस मांगने के बहाने पहुंचा और एक जोड़ी चांदी की पायल, मोबाइल की लीड एवं पांच सौ रुपए नकद लेकर फरार हो गया। ज्योति की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.