प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय थानाक्षेत्र के टेकी पट्टी गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी रुपचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या का मुकदमा विपक्षियों के खिलाफ लिखाया है। उसी मामले को लेकर आरोपित 29 जून की शाम करीब चार बजे उसके घर पहुंचे और मुकदमे में समझौता करने का दबाब बनाने लगे। समझौते से इनकार करने पर उन लोगों ने धमकी दिया कि जैसे तुम्हारे बड़े बेटे की हत्या किया है, वैसे ही छोटे बेटे और तुमको भी काट कर फेंक देंगे। पूरा परिवार धमकी से सहमा है। पीड़िता पुष्पा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अरुण कुमार सरोज, रेखा देवी, सुनीता देवी, विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...