प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कठार पूरेधना गांव निवासी नीलम सिंह ने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर की रात वह अपने बेटे रिंकू सिंह के साथ घर में बैठी थीं। इस दौरान रात करीब नौ बजे उनके घर में संदीप सिंह सहित अन्य आरोपी घुस गए। घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए सामान तोड़ डाले। मारपीट कर मां-बेटे को घायल कर दिया। उक्त तहरीर पर पुलिस ने संदीप सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यप्रकाश और रोशनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...