प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। दीवार गिराने से मना करने पर आरोपियों ने मां और बेटी की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजाखर गांव की सुभद्रा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि गांव के अमरीश उर्फ रिंकू, जगजीत उर्फ पिंटू, पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना उनकी मां सुकन्या, प्रेमा देवी पत्नी उदयभान सिंह, निवासी लखराव ने उसकी दीवार गिरा कर आम रास्ते में दरवाजा लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और बेटी छवि को गालियां देते हुए ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिला से की मारपीट, केस दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी ...