Pratapgarh Kunda News: मां की मौत का गम बर्दाश्त न कर सका बेटा, तोड़ा दम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। 14 घंटे के अंतराल में मां के बाद बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच रहा। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। एक साथ मां बेटे की अर्थी उठी तो अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों की आंखें नम हो गईं। मां बेटे के मौत की पूरे इलाके में चर्चा रही। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा पट्टी कहवई गांव निवासी छेदीलाल सरोज की 90 वर्षीय पत्नी रामपती का गुरुवार शाम करीब छह बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए शृंग्वेरपुर गंगा घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे। परिवार के लोगों में रोना पीटना मचा था। इसी दौरान मृतका के 52 वर्षीय बेटे हरीलाल की रोते-रोत अचानक सांस थम गईं। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घबराए परिजन अचेत पड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.