प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों ने फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेजेज टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पांच नवंबर तक आंदोलित रहने की बात कही। एमडीपीजी कॉलेज में काली पट्टी बांधकर एकजुट शिक्षकों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि उनका आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली, यूजीसी नियमानुसार सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों का स्थायीकरण, पीएचडी इंक्रीमेंट, राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय अवकाश, स्थानांतरण के लिए एनओसी की बाध्यता समाप्त करने, एनईपी-2020 में परीक्षा वार्षिक आधार पर कराने, फीडर कैडर का लाभ पुनः देने, आमेलित शिक्षक...