प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। महुली वार्ड में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शोक व्यक्त किया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। बाद में शहर स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित शोकसभा में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने लोगों से जर्जर मकानों की मरम्मत कराने या सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की। साथ ही शासन-प्रशासन से जनपद के पुराने व जर्जर भवनों का सर्वे कराने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी ...