Pratapgarh Kunda News: महुआ का पेड़ गिरने से बाइक दबी, युवक ने भागकर बचाई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। चिलबिला-मदाफरपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर विशालकाय महुआ का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के करीब पहुंचे बाइक सवार युवक और एक छात्रा ने तेजी से भागकर अपनी जान बचा ली। हालांकि इस दौरान टहनियों से उन्हें मामूली चोटें आईं। युवक की बाइक पेड़ के नीचे दब गई। पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा।
दुर्घटना का समय दोपहर करीब 12 बजे चिलबिला-मदाफरपुर मार्ग पर सामान्य आवागमन चल रहा था। तभी किशुनगंज चौराहे के पास मदाफरपुर रोड पर महुआ का विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरते समय उधर से गुजर रहे बाइक सवार मधुपुर निवासी नितिन यादव और पैदल जा रही छात्रा दीवान का पुरवा निवासी निकिता विश्वकर्मा जान बचाने के लिए तेजी से भागे लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं। नितिन की बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.