प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पकरीहार मनगढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय आरती देवी को उसके पति अखिलेश कुमार ने गुरुवार शाम गालियां देते हुए मारा पीटा और प्रताड़ित किया। बेटी के साथ हुई मारपीट की जानकारी होने पर उसकी पिता राम सजीवन मौके पर पहुंचा। बेटी को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपी के खिलाफ पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...