प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा गांव निवासी वंदना यादव का पति रामजीत यादव परिवार के जीवकोपार्जन को बाहर रहता है। बुधवार को वह घर के सामने बने रास्ते पर खड़ी थी तभी गांव का एक दबंग व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वह घर के भीतर भागी तो युवक ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए यूपी 112 को फोन किया। पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस के सामने महिला पर हमलावर हो गया। महिला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया, पुलिस पकड़ने को दौड़ाया तो वह भाग निकला। आरोप है कि युवक उसका सोने का टप्स भी लेकर भाग निकला। पीड़िता वंदना यादव ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी एसओ नीरज कुशवाहा ने कहा...