प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: अधारी का पुरवा चौंसा गांव निवासी शाहिल सरोज की 19 वर्षीय पत्नी शिवानी किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई। शुक्रवार सुबह उसने गुस्से में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने सीएचसी कुंडा लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...