प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: लापता गाय खोज रही महिला को चोर बताकर कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा गांव में 22 अक्तूबर की सुबह पांच बजे कालीचरन की गाय गायब हो गई। कालीचरन की पत्नी संगीता देवी गाय तलाश करने गांव में गई थीं। इसी बीच गांव के धीरेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोर-चोर कहते हुए पीटने लगा। बाद में कुछ लोगों ने उसे पेड़ में बांधकर पीटा। बाद में गांव के कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद दो दिन तक दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चलती रही। इस बीच पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार शाम को संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस...