Pratapgarh Kunda News: महिला को पीटने में पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। इलाके के ठेगहा कियावां गांव निवासी दिलीप कुमार मिश्रा की पत्नी सरिता मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति और बेटे परिवार के जीवकोपार्जन को शहर में रहते हैं। वह घर में अकेली रहती है। एक नवम्बर की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही कुछ लोग रंजिश में उसे गालियां देते हुए लाठी से मारे पीटे जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करते हैं। कभी मवेशियों से उसकी फसल चरा लेते हैं, कभी आम, महुवा जबरन उठा ले जाते हैं। इसके पहले भी आरोपी कई बार हमला कर चुके हैं। पीड़िता सरिता मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने रेखा पत्नी भारत लाल, उसकी बेटी काजल, आंचल, अंशिका, बेटे गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.