Pratapgarh Kunda News: महिला को पीटने, तोड़फोड़ में 11 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के लाल साहब का पुरवा भाव गांव निवासी प्रीती देवी पत्नी शिव मंगल ने न्यायालय में वाद दायर किया। 30 मई की शाम गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर गालियां देते हुए उसको मारा पीटा, विरोध करने पर अभद्रता की। घर में रखा सामान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुमित मिश्र, शैलेश, शेखर, मोहित, रोहित, विद्याकांत, शुभम, अतुल, नारेन्द्र, त्रिभुवनकांत निवासी सरांय प्रतापिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.