प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। मिश्रन का पुरवा नरई गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय की पत्नी पुष्पांजली पांडेय ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह खेत की ओर जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उनको गालियां देते हुए ईंट पत्थर से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके पहले भी ऐसी घटना हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है जमीन के विवाद से जुड़ा प्रकरण है, मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...