प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के हरबसपुर टेकी पटटी गांव निवासी संतोषी पत्नी राजेश कुमार ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खाता खोला है। संतोषी ने टाईनी शाखा संचालक के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी कि उसके बचत खाते से टाइनी संचालक ने धोखे से 29000 रुपये निकाल लिया। अब पैसे वापस करने में वह आनाकानी कर रहा है। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...