प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान 16 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग सदस्य ने एक-एक कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न, पेंशन तथा आवास योजना का लाभ नहीं मिलने जैसी शिकायतें सामने आईं। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।...