Pratapgarh Kunda News: महिलाओं को साइबर ठगी और सुरक्षा की दी जानकारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान टीम। रक्षाबंधन पर्व पर किसी महिला के साथ कोई धोखा, ठगी, अपराधिक घटना न हो, इसके लिए टीम शक्ति मिशन ने शुक्रवार को महिलाओं, छात्राओं को जागरुक किया। संग्रामगढ़ बाजार में सजी राखी की दुकानों पर खरीदारी कर रही महिलाओं, बालिकाओं, मां बैष्णो देवी इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो टीम ने साइबर ठगी, अपराधिक घटनाओं में सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचने को किसी भी अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी, बैंक सम्बन्धी जानकारी, व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करने को कहा। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी और किसी भी घटना को लेकर नि:संकोच पुलिस को जानकारी देने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: महिला थाना पुलिस ने जनजाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.