प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पट्टी तहसील क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में मंगलवार सुबह धान की पिटाई करते समय मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर और गले में चोटें आईं। धनगढ़ सराय छिलहा गांव निवासी सीमा देवी विश्वकर्मा पत्नी संतोष कुमार विश्वकर्मा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धान की पिटाई कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक धान पीटने वाली मशीन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनके सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। परिजन घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि महिला घायल अवस्था में अस्पताल आई थीं। उनका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...