Pratapgarh Kunda News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: रामपुर बावली, हिंसं। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क पर आए मवेशी से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भाटन गांव निवासी राजनाथ वर्मा का 28 वर्षीय बेटा सोनेलाल सोमवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में रामपुर बावली आया था। शाम को घर जा रहा था। लालगंज कस्बे से तीन किलोमीटर पहले अझारा के पास सड़क पर आए मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पहले अंतू थाने में तैनात रहे लालगंज के एक दरोगा ने उसे पहचान लिया और परिजनों को खबर दी तो कई रिश्तेदार ट्रामा सेंटर पहुंच गए। बाद में परिजन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.