प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। साथी संग बाइक से जा रहे कोटेदार की बीती रात मवेशी से टकराने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोटेदार के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में रोना पीटना मच गया। परिजन घटना पर संदेह जता रहे हैं। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महेशगंज थानाक्षेत्र के परियावां गांव निवासी 36 वर्षीय कोटेदार राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ राजन की बहन संतोषी देवी ने पुलिस को बताया कि कोटेदार शनिवार देर रात अपने साथी साधू निवासी संसारीपुर के साथ बाइक से राजापुर से अपने घर आ रहे थे। बताया गया वे शुकुलपुर के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर सामने से मवेशी आ जाने से वह अनियंत्रित होकर मवेशी से टकराते हुए ...