Pratapgarh Kunda News: मवेशी सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मां-बेटा घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 45 वर्षीय सावित्री पत्नी श्याम बहादुर शनिवार को अपने बेटे सचिन कुमार के साथ बाइक से मायके बीरापुर जा रही थीं। सदहा गांव के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। सावित्री की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.