प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय कस्बे के जंगली वीर बाबा के पास से सोमवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कोहड़ौर थाने के गौरापट्टी निवासी सूरज गौतम, लवली मोती का पुरवा निवासी मुकेश कुमार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक डीसीएम वाहन और आठ देसी बम बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह मवेशी चोरी करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...