प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: दीवानी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम हुए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के. मल्लिकार्जुन व सिविल जज अशोक कुमार ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोष्ठी में एसीजेएम के. मल्लिकार्जुन ने कहा कि गांधी व शास्त्री की विचारधारा भारत का दर्शन है। तहसील परिसर में जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम वाचस्पति सिंह ने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाया। सीओ कार्यालय पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव द्विवेदी ने गांधी, शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। सीएचसी लालगंज में अधीक्षक डॉ. अरविन्द गुप्ता ने गांधी व शास्त्री की जंयती मनाई। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती प...