प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के कमासिन प्राथमिक विद्यालय के पीछे से निकली बकुलाही नदी में सोमवार को इलाके के मछुवारे मछली पकड़ने को जाल फैलाए थे। जाल में भारी भरकम अजगर भी फंस गया। अजगर जाल में फंसा तो मछुवारों ने कोई बड़ी मछली समझकर उसे जोर लगाकर खींचना शुरू किया। बड़े मुश्किल में उसे बाहर निकाला तो उसमें अजगर देख हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही सर्प मित्र कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे, जाल काट कर किसी तरह अजगर को बाहर निकाला तो अजगर को देखने वालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर अजगर का पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम बुलाकर उनको सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...