प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां, हिन्दुस्तान संवाद। मछली पकड़ने गए युवक के नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हथिगवां थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कलेसर सरोज का 45 वर्षीय बेटा हरीलाल सरोज शनिवार की शाम अपने घर के समीप मतखना दुअर नाले में मछली पकड़ने गया था। बरसात होने के कारण मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। अकेला होने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। देर रात तक हरीलाल के नही लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह लोग दैनिक कार्य के लिए नदी की ओर गए तो उसका शव मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा देख अवाक रह गए। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक का शव द...