Pratapgarh Kunda News: मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ मां भद्रकाली देवी मंदिर से शुक्रवार को दिनदहाड़े मां की प्रतिमा के सिर पर लगा चांदी का मुकुट चोरी हो गया। घटना की जानकारी शाम को आरती के समय पुजारी को हुई तो मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के बाबागंज ब्लॉक परिसर के पीछे स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली देवी के प्राचीन मंदिर में मां की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगवाया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच प्रतिमा के सिर पर लगा चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। शुक्रवार शाम को मंदिर के पुजारी त्रिभुवन नाथ शर्मा आरती करने पहुंचे तो मुकुट गायब था। पुजारी ने मंदिर प्रबंधन और भक्तों को घटना की जानकारी दी। शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.