प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: मंडी शुल्क चोरी कर अलग-अलग रास्तों से गैरजनपद भेजा जा रहा गेहूं, चावल और महुआ लदा वाहन पकड़कर मंडी सचल के अफसरों ने कुल दो लाख 80 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया है। मंडी परिषद महुली के सचल दल में शामिल अफसर एक सप्ताह से सचिव अमित गुप्ता के निर्देश पर मंडी शुल्क चोरी करने वालों पर ताबड़ तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। मुखबिरों की सूचना पर रात में निकलने वाले वाहन पकड़कर मंडी शुल्क के साथ जुर्माना भी जमा कराया जा रहा है। आठ से 13 अगस्त तक सचल दल ने तीन अलग-अलग वाहन पकड़कर कुल दो लाख हजार रुपये जमा कराया। इसमें कुंडा से प्रयागराज भेजा जा रहा 150 क्विंटल महुआ, पट्टी से वाराणसी भेजा जा रहा 250 क्विंटल गेहूं और कुंडा से भेजा जा रहा 250 क्विंटल चावल शामिल है। यह सभी खाद्य पदार्थ बिना मंडी शल्क जमा कि...