प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मंडलीय खेलकूद और बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ ने प्रयागराज मंडल के चारों जिलों को पछाड़ते हुए अधिकांश खेलों में पहला स्थान हासिल किया। हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबाल के बालक-बालिका वर्ग में जिले की टीमों ने खिताब अपने नाम किया। एथलेटिक्स और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रतापगढ़ के रिकॉर्ड 284 खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की टीम ने हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल और वॉलीबाल के बालक-बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उरुवा की पीटी टीम ने लहराया परचम...