Pratapgarh Kunda News: भैस से टकराई बाइक, टाइल्स मिस्त्री घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव के पास शनिवार शाम सड़क पर अचानक भैस आ जाने से बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री घायल हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। सुल्तानपुर के उचहरा गांव निवासी आदित्य मौर्य टाइल्स लगाने का काम करता है। इन दिनों वह प्रतापगढ़ जनपद के सर्वजीतपुर गांव में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। महदहा गांव के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर भैस आ गई। बाइक की भैस से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद आदित्य बाइक समेत सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.