प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। एसओ कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्...