Pratapgarh Kunda News: भाई के माथे पर टीका लगाकर कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को पूरे जिले में परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर रोली और चंदन का तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। आरती उतारकर भाई का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहन को उपहार देकर उम्र भर उनका रक्षा कवच बनकर साथ खड़े रहने का वचन दिया। शुक्रवार को शहर से ग्रामीण अंचल तक रक्षाबंधन को लेकर लोगों में हर्ष और उल्लास दिखा। तमाम बहनें भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए ससुराल से मायके पहुंच गईं। बहनों ने भाई को आगे बिठाकर माथे पर तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहन का मुंह मीठा कराया और उपहार दिया। भाईयों ने त्योहार पर बहन के साथ उम्र भर रक्षाकवच बनकर साथ निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.