Pratapgarh Kunda News: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात में सीलन से कमजोर हो चुकी कच्चे मकान की दीवार अचानक भराभराकर गिर पड़ी। उसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थानाक्षेत्र के गौराडांड निवासी सतीराम सरोज की 50 वर्षीय पत्नी नीता देवी बुधवार सुबह करीब 9 बजे किसी काम से खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में वंशराज के पुराने कच्चे मकान की दीवार खड़ी थी। बताया जाता है कि दीवार बारिश में सीलन से कमजोर हो गई थी। नीता देवी वहां से गुजरीं तो दीवार भरभराकर गिर पड़ी। नीता देवी दीवार के मलबे में दब गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और आनन फानन उन्हें मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.