Pratapgarh Kunda News: भगवान की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। संसार में जब व्यक्ति ईश्वर के शरणागत हो जाता है तो भगवान कभी उसे बेसहारा नहीं छोड़ते। ईश्वर की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। यह सीख मां शारदा कालोनी तिलौरी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा में आचार्य पुनीत तिवारी ने दी। कथा व्यास ने कहा श्रद्धा और समर्पण में अद्भुत शक्ति होती है, विपत्ति के समय भगवान का स्मरण करना चाहिए। भागवत कथा मोक्षदायिनी और पापों से मुक्त करने वाला है। श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा के भजन से श्रोता भावविभोर हो गए। इस मौके पर जगदीश्वर प्रसाद शुक्ल, श्यामा देवी, अरुण द्विवेदी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.