प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। बैजलपुर गांव का सम्पर्क मार्ग बारिश के चलते कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे किसी तरह ठीक कराया गया तो बुधवार रात फिर सड़क धंसने से गड्ढा बन गया। इससे एंबुलेंस, स्कूली वाहन सहित अन्य चार पहिया वाहनों के लिए समस्या हो गई है। स्कूली बच्चे, ग्रामीण और राहगीर परेशान हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह मोहित, सत्यजीत सिंह रोहित, प्रदीप पाल, मोनू पांडे, राजन सिंह, धीरज सिंह, आयुष प्रताप सिंह, हरदीप, मनोज आदि ने इसकी मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...