प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लखपेड़ा शाखा के कैशियर विजय बहादुर सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। साथियों ने मंगलवार को बैंक में आयोजित समारोह में कैशियर विजय बहादुर सिंह के फूल माला से लादकर अंग वस्त्र, उपहार, दैनिक जीवन के उपयोग की वस्तुएं देकर विदाई की। इस मौके पर आरएम आशुतोष चौबे, शाखा प्रबंधक अनिमेश मिश्र, आशीष पांडेय, गौरव, सीएल मौर्य, शिवम शुक्ला, सुनील पटेल, विरेन्द्र यादव, राम किशोर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...