प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के चकईपुर टेउंगा निवासी संजय कुमार यादव की शादी 2015 में प्रमिला यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि दो बेटे पैदा होने के बाद संजय का संबंध एक अन्य महिला से हो गया। आठ जून को पति ने दोनों बेटे छीन लिया और प्रमिला को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद पति संजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...