प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। 17 नवम्बर से बेंती हवाई पट्टी पर आयोजित चार दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए चारों ओर से सजावट, पोस्टर बैनर, होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। 17 नवम्बर से बेंती हवाईपट्टी पर शुरू हो रही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के लिए न केवल बेंती में तैयारियां चल रही है। अपितु कुंडा नगर पंचायत के साथ मानिकपुर, कालाकांकर, बाबागंज, बिहार, हीरागंज, बाबूगंज आदि बाजारों में जिनकी सड़कें श्रीराम कथा स्थल बेती की ओर जा रही हैं। वहां के बिजली के पोल, दीवारों, पेड़ आदि बैनरो, पोस्टरो, कट आउट, होर्डिग्स से पाटे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सद्भाव सार्थक करेगी कलश यात्रा, अक्षत देकर करेंगे आमंत्रित कुंडा नगर से बेती ...