प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर। मानधाता के सराय मुरार सिंह धौरहरा में मंगलवार दोपहर राजस्व और पुलिस विभाग ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। जनसुनवाई में इसकी शिकायत की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर जांच में शिकायत सही मिलने पर मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार सिटी चंदनलाल, एसआई अमरेश यादव टीम के साथ पहुंचे और अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तहसील प्रशासन ने लोही गांव में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...