प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता । बगैर रजिस्ट्रेशन के बेसमेंट में चलाए जा रहे निजी अस्पताल की शिकायत होने पर डिप्टी सीएमओ की जांच टीम पहुंची। स्थलीय जांच के बाद टीम ने अस्पताल सीज कर दिया। कुंडा के करेटी रोड पर एक निजी अस्पताल बेसमेंट में काफी दिनों से चल रहा था। जिसको लेकर कुछ लोगों ने सीएमओ से शिकायत की थी। उसी मामले में सीएमओ के आदेश पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार टीम के साथ कुंडा पहुंचे। अस्पताल की जांच के बाद डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल सीज कर दिया। मामले को लेकर अन्य निजी अस्पतालों में हड़कम्प मचा रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार का कहना कि अस्पताल की जांच के दौरान उसका रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। मानक से हटकर बेसमेंट में अस्पताल चलाया जा रहा था। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया गया ह...