प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिना लाइसेंस, सर्जन की डिग्री और सक्षम ऑपरेशन थिएटर के चल रहे क्लीनिक में प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया गया। इसकी शिकायत प्रसूता के परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की तो सीएमओ कार्यालय की टीम ने चेकिंग की। चेकिंग में उक्त खामिया पाए जाते ही टीम ने क्लीनिक को सील कर अभिलेख सीएमओ कार्यालय में तलब किए हैं। पड़ोसी जनपद प्रयागराज के उग्रसेनपुर निवासी सुशांत यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की कि उनके घर की प्रियंका का प्रसव होना था। अल्ट्रासाउंड देखकर डॉक्टर ने नॉर्मल प्रसव की बात कही थी। प्रसव पीड़ा होने पर प्रियंका को रानीगंज के गाजी का बाग स्थित प्रतिभा क्लीनिक पर ले जाया गया। लेकिन वहां डॉ. बीएल वर्मा ने उसका ऑपरेशन कर दिया। जबकि डॉ. बीएल वर्मा सर्जन नहीं हैं...