प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: बाल संसद (बाल सभा) के लिए के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में शनिवार को अध्यक्ष समेत सात अन्य पदों पर छात्रों का निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष कृष्णा पुष्पाकार, महामंत्री राज सरोज, कोषाध्यक्ष शिवानी गुप्ता ,क्रीड़ामंत्री अमित सिंह, छात्रा प्रमुख साक्षी सिंह, उपाध्यक्ष शिवानी सिंह, मंत्री आदर्श पटेल पदों पर निर्वाचित हुए। निर्वाचित हुए सभी सातों छात्रों को विद्यालय प्रबंधक वा भाजपा मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने स्वागत किया। विजयी हुए छात्रों को निर्वाचन विजय प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारी स्वेता सिंह ने दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम आसरे मिश्र, सहायक अध्यापक एपी सिंह, पवन सरोज, सुमन सिंह, नेहा सिंह, अमन सिंह, कुश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...