प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से शनिवार को भंगवा के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित बाल भोज और मेले जुटे बच्चों ने फुल्की, रसगुल्ला और चुरमुरे का आनंद लिया। स्टेशनरी के स्टाल पर बच्चों की भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे थिरकते नजर आए। मेले की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री, अश्विनी और शरद केसरवानी ने संयुक्त रूप से की। अश्विनी और शरद की ओर से बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भी बच्चों संग खुशियां साझा की। स्वागत ग्राम प्रधान रोहित कुमार और संचालन प्रिंसिपल शनि सरोज ने किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन संयोजक टी...