प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली इलाके के कोहरांव गांव में रविवार रात सोते समय 12 वर्षीय बालक को सांप ने कान में दो बार डस लिया। बच्चे के चिल्लाने पर परिजन जग गए। गांव के लोग भी पहुंचे और सांप को डिब्बे में भर लिया। लोग बच्चे के साथ सांप लेकर सीएचसी पहुंच गए। इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे लेकर घर चले गए। कोहरांव गांव निवासी श्रीराम का बेटा निहाल बिस्तर पर सो रहा था। रात करीब एक बजे सांप ने उसके कान में दो बार डस लिया। बच्चे की नजर पड़ी तो सांप दीवार से चिपका था। उसके चीखने पर परिजन भी जग गए और गांव के लोग भी पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। बच्चे के साथ उसे भी सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर को सांप दिखाने के बाद उसे जंगल म...