प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 20 दिन से तहसील के अधिवक्ताओं में बार और बेंच के बीच पारिवारिक बंटवारे के मुकदमे में न्यायालय से तत्काल स्थगन आदेश नहीं मिलने को लेकर तनाव चल रहा था। जिसे लेकर शनिवार को एसडीएम सीमा भारती और तहसील के समस्त बार के कार्यकर्ता एवं अध्यक्षों के बीच गांधी सभागार में बैठक की गई। अधिवक्ताओं ने मांग थी कि न्यायालय में पारिवारिक बंटवारे के मुकदमें में स्थगन आदेश नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से काफी दिनों से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। इसके निस्तारण को लेकर बार और बेंच में सहमति बनाने को लेकर दोनों पक्षों की बात को सभागार में सुना गया। बैठक में एसडीएम सीमा भारती ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बनाते हुए पारिवारिक बंटवारे के मुकदमा न्यायालय में दाखिल होने के दो दिवस के...