प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही रिमझिम बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों में दिखाई देने लगा है। बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के सांगा पट्टी गांव निवासी राजेंद्र तिवारी का कच्चा मकान बुधवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के गिरने से उसमें रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बक्सा समेत गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। संयोगवश घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार की मदद में जुट गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश के दौरान भरभराकर गिरा कच्चा मकान पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश से क्षे...