प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: अजगरा। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के शाहीपुर कटवढ़ निवासी मो. फिरोज का कच्चा घर बारिश के चलते मंगलवार रात करीब दो बजे भरभराकर गिर गया। जिस समय घर गिरा फिरोज, उसकी पत्नी गुलशमा अपने पांच बच्चों के साथ आगे की तरफ सो रहे थे। इससे घर के सभी लोग बाल-बाल बच गए। घर गिरने की आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग जुट गए। फिरोज और उसके परिवार के लोग बाहर आए। घर गिरने से गृहस्थी नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तेज बारिश में पक्की दीवार ढही यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बीच मकान हुए धराशाई, पड़ोस में शरण लेने को मजबूर यह भी पढ़ें- Sambhal News: बाढ़ के पानी ने कमजोर की नींव, भरभराकर गिरा मकान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...