प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है। सुवंसा नगर पंचायत के दर्जनों लोग रास्ते की मरम्मत के लिए एसडीएम से गुहार लगाई। वार्ड नंबर तीन के नंदलाल, शिवप्रसाद, सलाउद्दीन, अरमान अली, शकुंतला आदि ने थाना दिवस में शिकायत की। सरायसेतराय गांव में रास्ता नहीं होने पर ग्रामवासी पांच वर्ष पूर्व अपनी जमीन में खुद रास्ता बनवाया लेकिन खड़ंजा या इंटरलॉकिंग नहीं होने से रास्ता बदहाल हो गया। जिस पर पैदल चलना मुश्किल है। तिवारीपुर गांव में भी कच्चा रास्ता कीचड़ से भर गया है। दुर्गागंज बाजार के पास नहर की पटरी क्षतिग्रस्त होने से दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...