Pratapgarh Kunda News: बारिश ने कहीं राहत दी तो कहीं बढ़ाई मुश्किल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों तक भीषण गर्मी के बाद दो दिन की लगातार बारिश के साथ सुहाने हुए मौसम ने किसानों को खुशी लौटाई। लेकिन कई जगह बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी। कई जगह बारिश से कच्चे घर गिरे तो तहसील, कोतवाली व अस्पताल के साथ कस्बे में कई जगह सड़क पर ही नहीं घरों में भी पानी पहुंच गया। जिससे लोग परेशान रहे। स्थानीय कस्बे में दो दिन की लगातार बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी। तहसील परिसर ही नहीं बल्कि कोतवाली और सीएचसी परिसर भी पानी से जलमग्न हो गई। जलभराव से तहसील में अधिकारियों के साथ अधिवक्ता और वादकारियों का आना जाना प्रभावित हो गया। इसी तरह कोतवाली परिसर में भी गेट से लेकर परिसर तक पानी भरने से पुलिसकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव को हटाने के लिए पंपसेट लगाया गया। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.